
झारखंड में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष माओवादी और पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा को गिरिडीह जिले से गिरफ्तार किया है।
इस ऑपरेशन के दौरान मिसिर बेसरा के साथ माओवादी संगठन के दो सक्रिय सदस्य मेहनत उर्फ मोच्छू और गौरव को भी सुरक्षाबलों ने दबोच लिया है।
यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब राज्य में नक्सल विरोधी अभियान तेज है और इसी दिन रांची में 16 अन्य माओवादियों ने मुख्यधारा में शामिल होने के लिए सरेंडर किया है।