
बीसीसीआई और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंपायर एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत ऑस्ट्रेलियाई अंपायर बेन ट्रेलोर रणजी ट्रॉफी मैचों में अंपायरिंग कर रहे हैं।
बेन ट्रेलोर दिल्ली और गुजरात के बीच 18 से 21 अक्टूबर तक दिल्ली में खेले जा रहे मैच में अंपायर की भूमिका निभा रहे हैं।
इस कार्यक्रम के तहत भारतीय अंपायर पराशर जोशी भी ऑस्ट्रेलिया जाकर दो शेफील्ड शील्ड और एक वनडे कप मैच में अंपायरिंग करेंगे।