
Google Wallet में नया फीचर आया है जो Gmail से जानकारी लेकर ऑनलाइन शॉपिंग ऑर्डर की रसीद, ट्रैकिंग नंबर और शिपिंग अपडेट्स एक ही जगह दिखाएगा।
यह सुविधा फिलहाल केवल अमेरिका में उपलब्ध है और इसे सक्रिय करने के लिए Gmail सेटिंग्स में 'Package Tracking' और 'Smart Features' को ऑन करना होगा।
उपयोगकर्ता वॉलेट ऐप की होम स्क्रीन पर अपकमिंग डिलीवरी देख सकते हैं और 'Track Package' पर टैप करके सीधे कोरियर कंपनी के पेज पर जा सकते हैं।