
चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के अनुसार अक्टूबर में दिल्ली के अंदर लगातार धरने-प्रदर्शनों और रास्तों की नाकाबंदी से कारोबार को अब तक करीब 3000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
संगठन ने आशंका जताई है कि यदि दिवाली तक इसी प्रकार प्रदर्शन जारी रहे तो यह व्यापारिक नुकसान 10 हजार करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर जाएगा।
इस व्यवधान से चांदनी चौक और सदर बाजार समेत 700 से अधिक बाजार प्रभावित हुए हैं जिसमें खुदरा व्यापार को सबसे ज्यादा 1800 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।