मौसम विभाग ने 29 जुलाई से 4 अगस्त के बीच उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के 16 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी में 29 जुलाई से 4 अगस्त के बीच व्यापक बारिश होगी, जबकि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट है।
छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 29 जुलाई से 4 अगस्त के बीच भारी बारिश की संभावना है, वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में भी अगले कुछ दिनों तक व्यापक वर्षा जारी रहेगी।