
गायक श्रेया घोषाल ने कनाडा के टोरंटो में अपने 'द अनस्टॉपेबल टूर 2026' के तहत दिए गए कॉन्सर्ट के बाद दर्शकों के जबरदस्त रिस्पॉन्स पर खुशी जताई और तस्वीरें शेयर कीं।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि टोरंटो शहर के जोश और प्यार ने उन्हें इतना इमोशनल कर दिया कि उन्हें लगा कि वह उस रात सो नहीं पाएंगी।
श्रेया सितंबर के दौरान नॉर्थ अमेरिका के 12 शहरों में परफॉर्म कर रही हैं, जो उनके दो दशक से ज्यादा लंबे करियर में नॉर्थ अमेरिका का सबसे लंबा टूर है।