इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने पुष्टि की है कि 7 अक्टूबर 2023 के हमले से पहले यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद ने नेतन्याहू को चेतावनी दी थी।
रिपोर्ट के अनुसार, हमले से 10 दिन पहले दोनों नेताओं के बीच 45 मिनट तक फोन पर बातचीत हुई थी, जिसमें हमास के याह्या सिनवार द्वारा बड़े ऑपरेशन की योजना का जिक्र था।
मिस्र के इंटेलिजेंस चीफ अब्बास कामेल ने भी नेतन्याहू को असामान्य हमले की चेतावनी दी थी, लेकिन नेतन्याहू ने इसे वेस्ट बैंक पर केंद्रित खतरा मानकर नजरअंदाज कर दिया था।