भूटान WHO के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र का पहला देश बन गया है जिसने कुत्तों से फैलने वाले रेबीज को सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में समाप्त कर दिया है।
जून 2023 से अब तक भूटान में मानव रेबीज से होने वाली मौतों की संख्या शून्य दर्ज की गई है।
यह सफलता निगरानी, व्यापक टीकाकरण अभियान और वन हेल्थ दृष्टिकोण को अपनाकर हासिल की गई है।