
महोबा शहर में बिना प्रशासनिक अनुमति के जुलूस निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने पर सपा नेताओं पर पुलिस ने शिकंजा कसा है।
शहर कोतवाली में सपा जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव और उपाध्यक्ष प्रेम विश्वकर्मा समेत 10 नामजद तथा 15-20 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज हुआ है।
पुलिस ने बीएनएस की धारा 189(2) और 285 के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.