
वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के अध्ययन के अनुसार, उत्तराखंड की भिलंगना घाटी में खतलिंग ग्लेशियर 1973 से 2025 के बीच 5.33 किलोमीटर पीछे खिसक गया है।
संस्थान ने खतलिंग के अलावा फेटिंग, दूधगंगा, रतंगरियां और जोगिन ग्लेशियरों के बर्फीले द्रव्यमान, ऊंचाई और क्षेत्रफल में आए बदलावों का विस्तृत विश्लेषण किया है।
अध्ययन में टिहरी की भिलंगना घाटी के ग्लेशियरों में बर्फ घटने की रफ्तार तेज होने की पुष्टि की गई है, जो क्षेत्र में पर्यावरणीय संतुलन के लिए चिंता का विषय है।