
दिल्ली में एच1एन1 (स्वाइन फ्लू) के मामले बढ़ने के बावजूद स्वास्थ्य महानिदेशालय ने केवल गंभीर लक्षण वाले मरीजों की ही जांच करने के निर्देश दिए हैं।
अस्पतालों को बुखार और फ्लू जैसे लक्षणों वाले मरीजों को तीन श्रेणियों में बांटने को कहा गया है ताकि अनावश्यक जांच से बचा जा सके।
दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में वर्तमान में केवल उन्हीं मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं जिनकी स्थिति बीमारी की गंभीरता के आधार पर जांच के योग्य पाई जाती है।