भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान अपने टेस्ट करियर में 3,000 रनों का आंकड़ा पार कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
गिल ने 43 मैचों की 77 पारियों में 43 से अधिक के औसत से 3,000 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम 11 शतक और 8 अर्धशतक दर्ज हैं।
टेस्ट में 3,000 रन बनाने वाले 28वें भारतीय खिलाड़ी बने गिल कप्तानी संभालने के बाद से 18 पारियों में 75 के औसत से 1,100 से अधिक रन बना चुके हैं।