
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 1 अक्टूबर को स्काईबस का कॉन्सेप्ट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जिससे इस आधुनिक तकनीक पर चर्चा तेज हो गई है।
इस परिवहन प्रणाली में जमीन पर सड़क बनाने के बजाय हवा में एलिवेटेड ट्रैक पर इलेक्ट्रिक पॉड और ट्रॉली बसें चलाई जाती हैं।
फिलहाल यह प्रस्ताव फीजिबिलिटी स्टडी और तकनीकी मूल्यांकन के शुरुआती चरण में है और इसे नियमित परिवहन के रूप में शुरू करने की कोई निश्चित समयसीमा तय नहीं हुई है।