मुंबई पुलिस ने गेयटी गैलेक्सी थिएटर को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश दिया है क्योंकि प्रबंधन ने 2021-22 के बाद से अपना एंटरटेनमेंट लाइसेंस रिन्यू नहीं कराया था।
यह कार्रवाई तब हुई जब एक राजनीतिक दल ने थिएटर में 'हनुमान अंश' फिल्म न दिखाए जाने पर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने थिएटर के दस्तावेजों की जांच की।
थिएटर की दीवारों पर 12 नोटिस चस्पा किए गए हैं, जिनमें स्पष्ट कहा गया है कि जब तक लाइसेंस रिन्यू नहीं होता, तब तक वहां किसी भी फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं हो सकती।