
पाकिस्तान की वायुसेना ने अफगानिस्तान के कंधार, खोश्त और पक्तिया प्रांतों पर तड़के एयरस्ट्राइक की, जिसमें खोश्त के गुजबूज जिले में 4 नागरिकों की मौत हो गई।
पाकिस्तानी सेना ने खोश्त प्रांत में एक स्कूल पर भी ड्रोन से हमला किया जिससे उसका एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और हर तरफ कांच फैल गया।
अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे खुला उल्लंघन करार दिया और कहा कि इसका उचित जवाब दिया जाएगा।