
जन सुराज ने बिहार विधान परिषद की आठ शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में से पांच सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं.
पार्टी ने दरभंगा शिक्षक सीट से एसपी राय, दरभंगा स्नातक से रवींद्र यादव, सारण शिक्षक से अफाक अहमद, पटना शिक्षक से डॉ. दिव्या ज्योति और कोसी स्नातक से रजनीश रंजन को टिकट दिया है.
संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि पार्टी शिक्षकों के सातवें वेतनमान और वित्त रहित स्कूलों की समस्याओं के साथ-साथ स्नातक सीटों पर 10 हजार युवाओं को रोजगार दिलाने का प्रयास करेगी।