
इंग्लैंड ने एजबेस्टन में खेले गए तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया.
पाकिस्तान से मिले 130 रन के लक्ष्य को इंग्लैंड ने चौथे दिन 24.2 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया.
पाकिस्तानी टीम पहली पारी में 133 रन पर सिमट गई थी, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 453 रन बनाए.