
इंडिया ए टीम में चुने गए स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की दाहिनी पिंडली में दोबारा दर्द उठने के कारण प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी टल गई है।
बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें आराम की सलाह दी है, जिससे उनके न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में खेलने की संभावना बेहद कम हो गई है।
ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के लिए उनकी जगह सूर्यांश शेडगे को टीम में शामिल किया जा सकता है.