
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी ने अध्यक्ष पद समेत चार में से तीन मुख्य सीटों पर जीत हासिल की है.
अध्यक्ष पद पर यश डबास, सेक्रेटरी पद पर रिया छावड़ी और ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर लक्ष्यराज सिंह विजयी रहे, जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन जीते.
जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन के तुरंत बाद आई इस जीत को एबीवीपी और राष्ट्रवाद की सोच के लिए बड़ा संदेश माना जा रहा है।