अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने ईरान की महान एयर और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स को मदद देने के आरोप में भारत, चीन, रूस और ईरान की छह संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाए हैं।
प्रतिबंधित कंपनियों में भारत की 'स्कीज़ ट्रेवल्स एंड लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड', चीन की 'शंघाई विंग्स इंटरनेशनल लॉजिस्टिक्स' और रूस की 'एयर कार्लो प्रो लिमिटेड' शामिल हैं।
अमेरिका का आरोप है कि ये कंपनियां ईरान के उस ट्रांसपोर्ट नेटवर्क का हिस्सा हैं, जिसका उपयोग हथियार और यूएवी ले जाने के लिए किया जाता है।