
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 18वें ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने के लिए 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली आएंगे।
उनकी यह भारत यात्रा करीब सात साल बाद हो रही है और वे भारत मंडपम में प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
ब्रिक्स समूह में वर्तमान में 11 सदस्य देश शामिल हैं जो दुनिया की लगभग 49.5 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं।