
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आज 25 अक्टूबर से राज्यभर में पीईटी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जो 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को दो शिफ्टों में होगी।
इस परीक्षा के लिए राज्य के 60 जिलों में 1,372 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें कुल 35,41,297 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है और उन्हें परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य है।
परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान रखा गया है.