
अमेरिका में सिलाई और फिटिंग का काम काफी महंगा है, जहां एक कुशल टेलर 25 डॉलर (लगभग 2,300 रुपये) प्रति घंटे तक कमा सकता है।
जींस की छोटी फिटिंग या लंबाई कम करने जैसे सामान्य कामों के लिए वहां ग्राहक 40 डॉलर (लगभग 4,000 रुपये) तक खर्च करने को तैयार रहते हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि सिलाई का हुनर रखने वाले लोग अमेरिका में नौकरी के साथ-साथ अपना खुद का कारोबार भी शुरू कर सकते हैं, बशर्ते उनके पास वैध वीजा और कानूनी अनुमति हो।