
गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने स्वतंत्रता दिवस से पहले ISI समर्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क को ध्वस्त कर 200 से अधिक ऑपरेटिव्स को गिरफ्तार किया है।
12 अगस्त को 14 राज्यों में चलाए गए ऑपरेशन में भारी मात्रा में IED, पाकिस्तान ऑर्डनेंस फैक्ट्री के निशान वाले ग्रेनेड, पिस्तौल, कारतूस और जासूसी के लिए इस्तेमाल CCTV कैमरे बरामद हुए हैं।
इस नेटवर्क के खिलाफ UAPA और BNS समेत विभिन्न धाराओं में 80 से अधिक FIR दर्ज की गई हैं, जो पुलिस, रक्षा और धार्मिक स्थलों की रेकी और टारगेटेड किलिंग में शामिल था।