
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने विजयादशमी के मौके पर नागपुर में कहा कि दुनिया में तनाव का हल सिर्फ भारत के पास है, लेकिन हम जब भी बंटे हैं, कमजोर हुए हैं।
भागवत ने युवाओं के सोशल मीडिया और OTT प्लेटफॉर्म्स के इस्तेमाल पर चिंता जताई, कहा कि बिना सही-गलत जाने नई पीढ़ी सब कुछ सीख रही है, इसलिए इन पर नियम बनने चाहिए।
उन्होंने AI को लेकर कहा कि नई तकनीक सीखना और उसमें मास्टर बनना जरूरी है, लेकिन इसके फायदे के साथ-साथ फेक वीडियो जैसे एथिक्स का भी ध्यान रखना चाहिए।