मौसम विभाग ने 21 से 27 अगस्त के बीच उत्तर भारत समेत देशभर के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है।
22 से 24 अगस्त के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में व्यापक बारिश होगी, जबकि 21 से 27 अगस्त तक उत्तराखंड में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 21 से 27 अगस्त के बीच भारी बारिश का दौर जारी रहेगा, वहीं 22 से 24 अगस्त तक बिहार में भी तेज बरसात के आसार हैं।