
केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना के तहत दो साल की सेवा पूरी करने वाले सभी अग्निवीरों को भारतीय सेना में दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार देने का फैसला किया है।
गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है और बताया कि फिलहाल तीन लाख से अधिक अग्निवीर सेना में सेवाएं दे रहे हैं।
यह अतिरिक्त अवधि पूरी करने के बाद चयन मानदंडों पर खरा उतरने वाले इच्छुक अग्निवीरों को राष्ट्रसेवा के लिए नियमित सैनिक के रूप में शामिल किया जाएगा।