
दशहरा और दिवाली के त्योहारी सीजन से पहले चावल, दाल, रागी और गुड़ जैसे जरूरी अनाज की कीमतों में भारी बढ़ोतरी से आम परिवारों का रसोई बजट प्रभावित हो रहा है।
कर्नाटक में कमजोर मानसून और जलाशयों में पानी का स्तर घटने से फसल उत्पादन पर असर पड़ा है, जिससे पिछले तीन महीनों में चावल की कई किस्में 25 से 30 फीसदी तक महंगी हुई हैं।
थोक बाजारों में सोना मसूरी चावल 80 रुपये प्रति किलो और तूर दाल 130 से 160 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है।