
नैक ए++ ग्रेड प्राप्त दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्यामलाल कॉलेज (मॉर्निंग) ने बीएससी फिजिकल साइंस और बीए ऑनर्स हिन्दी में बची हुई सीटों के लिए मेरिट बेस्ड एडमिशन शुरू किए हैं।
इच्छुक छात्र 19 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक कॉलेज की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसके बाद 23 अगस्त को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
दाखिला प्रक्रिया के तहत 24 और 25 अगस्त 2026 को प्रमाणपत्रों का सत्यापन और फीस भुगतान किया जाएगा, जो केवल उन छात्रों के लिए है जिनका कहीं और एडमिशन नहीं हुआ है।