
हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर 6 नवंबर 2026 को धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है।
इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी, गणेश और कुबेर देव की विधि-विधान से पूजा की जाती है।
मान्यता है कि इस दिन पूजा करने और खरीदारी करने से घर में सुख, शांति, अच्छी सेहत और धन-समृद्धि का आगमन होता है।