
वायु गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश को निर्देश दिए हैं।
निर्देश के मुताबिक नवंबर और दिसंबर 2026 के दौरान स्कूलों में फिजिकल स्पोर्ट्स एक्टिविटीज और प्रतियोगिताएं आयोजित नहीं की जाएंगी।
यह कदम सर्दियों के दौरान खराब हवा से बच्चों की सेहत की रक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद उठाया गया है।