बलूचिस्तान के अलगाववादी नेता मीर यार बलोच ने पाकिस्तान को सेना हटाने का अल्टीमेटम दिया है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से बलूचिस्तान को स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता देने की मांग की है।
बलोच ने मांग की है कि पाकिस्तानी सेना बलूचिस्तान छोड़ते समय अपने सभी हथियार, युद्धपोत, टैंक और भारी तोपखाना यहीं छोड़कर जाए, जैसा कि 1971 में बांग्लादेश के मामले में हुआ था।
बयान में पाकिस्तान पर बलूचिस्तान के प्राकृतिक संसाधनों की लूट और गैरकानूनी कब्जे का आरोप लगाया गया है और वहां काम कर रहे गैर-बलोच नागरिकों से क्षेत्र छोड़ने का आह्वान किया गया है।