
पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच संघर्ष के दौरान सऊदी में पाकिस्तानी सैनिकों की तैनाती पर सहमति जताई है।
इस फैसले में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया है जबकि पाकिस्तानी संसद ने 11 साल पहले हूती संघर्ष से दूरी बनाने का फैसला किया था।
यह कदम अगस्त में हुए मक्का डिफेंस पैक्ट के तहत उठाया गया है जिसे इस हफ्ते सोमवार को लागू किया गया है।