
15 सितंबर की शाम को उत्तरी अरब सागर में रूटीन निगरानी मिशन पर तैनात भारतीय नौसेना के युद्धपोत के पास पाकिस्तान का जहाज आया और टक्कर हो गई।
इस घटना में किसी नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी को विदेश मंत्रालय बुलाकर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।
यह घटना अप्रैल 1991 के उस समझौते के अनुच्छेद 10 का उल्लंघन है जिसके तहत नौसैनिक जहाजों को अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में तीन नॉटिकल मील की दूरी रखनी चाहिए।