
पाकिस्तान सूचना आयोग (PIC) के आदेश को चुनौती देते हुए PCB ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, जिसमें वित्तीय जानकारी सार्वजनिक करने को कहा गया था।
आयोग ने 2023-26 के बजट, खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट, सैलरी और टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खर्चों का पूरा ब्योरा सार्वजनिक करने का निर्देश दिया था।
PCB का तर्क है कि जानकारी सार्वजनिक करने से उसके व्यावसायिक हितों और तीसरे पक्ष की निजता को अपूरणीय नुकसान होगा, इसलिए उसने अदालत से अंतरिम राहत मांगी है।