
Jio प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ से पहले बड़े निवेशकों ने जबरदस्त दिलचस्पी दिखाई है, जिसमें 8,110 करोड़ रुपये की एंकर बुक के मुकाबले 25 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बोलियां मिली हैं.
इस एंकर बुक में ब्लैक रॉक, जेपी मॉर्गन, एसबीआई म्यूचुअल फंड, एलआईसी और जीआईसी जैसे देश-विदेश के कई बड़े संस्थागत निवेशकों ने हिस्सा लिया है.
इस प्रस्तावित लिस्टिंग के बाद निवेशकों को रिलायंस इंडस्ट्रीज के जरिए निवेश करने के बजाय सीधे Jio प्लेटफॉर्म्स के शेयरों में निवेश करने का मौका मिलेगा.