
कोलंबो टेस्ट के ड्रॉ होने के बाद भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में 5वीं पोजीशन पर बनी हुई है।
कप्तान शुभमन गिल ने स्वीकार किया कि श्रीलंका ने शानदार वापसी की और भारतीय टीम रिजल्ट निकालने के लिए कुछ अलग नहीं कर सकती थी।
भारत को अब फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखने के लिए नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।