
ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, कतर ने मार्च में हुए हमले के बाद से तीन ईरानी मिलिट्री पायलटों को हिरासत में रखा हुआ है।
हिरासत में लिए गए पायलटों की पहचान जवाद सालेही, अब्दुल-मजीद दश्तियन और इमरान बेह्रुशियन के रूप में हुई है, जिन्हें पिछले 6 महीनों से कैद में रखा गया है।
ईरान ने इंटरनेशनल कमिटी ऑफ द रेड क्रॉस से इन पायलटों के स्वास्थ्य की जांच करने और उनकी रिहाई के लिए सहायता करने की मांग की है।