चीन की मेमोरी-चिप निर्माता कंपनी CXMT के शेयर शंघाई स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होते ही 500% उछल गए, जिससे कंपनी का बाजार मूल्य 46 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
यह एशिया का अब तक का सबसे बड़ा और सफल IPO माना जा रहा है, जिसने इंटेल जैसी दिग्गज कंपनियों को भी पीछे छोड़ दिया है।
इस सफलता के बाद चीन अब वैश्विक मेमोरी-चिप बाजार में तीन बड़े खिलाड़ियों को कड़ी चुनौती देने की स्थिति में आ गया है।