
अमेरिका की एक अदालत ने महात्मा गांधी के पोते कानू गांधी और उनकी पत्नी शिवा गांधी के हक में फैसला सुनाया है.
कोर्ट ने अमेरिकी नागरिक ग्रेगरी ब्लैक को वर्जीनिया के शेनांडोआ नेशनल पार्क से सटी 30 एकड़ जमीन से अवैध कब्जा हटाने का आदेश दिया है.
यह आदेश सूरत के परिमल देसाई द्वारा लड़ी गई 20 महीने लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आया है, जो अब इस चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी हैं.