
लार्सन एंड टर्बो और बीएई सिस्टम ने सूरत के हजीरा में भारतीय सेना के लिए BvS10 सिंधु ऑल टेरेन वाहनों का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है।
सेना को मिलने वाले इन 18 वाहनों को लद्दाख में 18,000 फीट की ऊंचाई और कच्छ के दलदली व रेगिस्तानी इलाकों में तैनात किया जाएगा।
ये वाहन अत्यधिक ठंड और माइनस 55 डिग्री तक के तापमान में भी सेना के ऑपरेशनों को सुचारू रूप से चलाने के लिए डिजाइन किए गए हैं।