गुरु के प्रभाव से आज आपका झुकाव आध्यात्मिकता और धार्मिक पुस्तकों के अध्ययन की तरफ अधिक रहेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे, आपका पार्टनर आपकी हर परिस्थिति में पूरी वफादारी के साथ साथ देगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ किसी बात पर वैचारिक मतभेद हो सकता है, अपनी वाणी पर संयम रखें।
आज शिव योग के प्रभाव से आपकी बौद्धिक क्षमता का दायरा बढ़ेगा और नए अवसरों की प्राप्ति होगी।
व्यापार में उधारी के लेनदेन से बचें, शाम के समय किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है।