
हाल ही में जेंडर रीअसाइनमेंट सर्जरी के जरिए लड़का से लड़की बनीं अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में महिला कम्युनिटी क्रिकेट खेलने की आधिकारिक मंजूरी मिल गई है।
अनाया ने इस साल मार्च में अपनी सर्जरी पूरी की थी, जिसके बाद उनके लिए महिला क्रिकेट में भाग लेने का रास्ता साफ हो गया है।
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले से अनाया अब वहां की कम्युनिटी लीग में अपने खेल का प्रदर्शन कर सकेंगी।