
वेस्टइंडीज वनडे सीरीज से पहले बीसीसीआई ने मुथूट फिनकॉर्प लिमिटेड को भारत में होने वाले सभी इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट मैचों के लिए नया टाइटल स्पॉन्सर घोषित किया है।
बीसीसीआई और मुथूट फिनकॉर्प के बीच यह आधिकारिक साझेदारी मार्च 2028 तक जारी रहेगी।
बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक कंपनी का खास नीला रंग भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों की 'मेन इन ब्लू' व 'विमेन इन ब्लू' जर्सी से स्वाभाविक रूप से मेल खाता है।