
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के संकेत दिए हैं।
कोलकाता एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बंगाल में मतदाता सूची पुनरीक्षण और चुनावी अनियमितताओं को लेकर चुनाव आयोग पर निशाना साधा।
उन्होंने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के साथ दिल्ली पुलिस के कथित बुरे बर्ताव की भी निंदा की और राष्ट्रपति से मिलने की बात कही।