
मिडिल ईस्ट में अमेरिका-ईरान तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया, जिसका सीधा असर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार पर दिखा।
सेंसेक्स 307 अंक से अधिक की गिरावट के साथ खुला, जबकि निफ्टी में भी 150 अंकों से ज्यादा की फिसलन देखी गई है।
बाजार के शुरुआती कारोबार में बीएसई लार्जकैप के 30 में से 28 शेयर लाल निशान में कारोबार करते हुए नजर आए।