
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता यानी एफटीए 20 अक्टूबर 2026 से लागू होने जा रहा है, जिससे कई आयातित सामान सस्ते होंगे।
समझौते के तहत न्यूजीलैंड की वाइन पर लगने वाले टैरिफ को अगले 10 वर्षों में घटाकर 25 से 50 प्रतिशत तक लाने का प्रावधान किया गया है।
कीवी के लिए शुरुआती कोटा 6,250 टन तय किया गया है जिसे छह वर्षों में बढ़ाकर 15,000 टन किया जाएगा और शुरुआती सेब पर 25% ड्यूटी लगेगी।