
साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने एक नेक पहल करते हुए 400 परिवारों को गोद लेने का फैसला किया है।
वह अगले एक साल तक इन परिवारों के राशन और किराने के खर्च में तीन महीने के अंतराल पर लगातार मदद करेंगी।
एक्ट्रेस ने यह कदम अपनी आगामी फिल्म 'रणबाली' में निभाए गए किरदार से प्रेरित होकर उठाया है।