
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुर्किये को F-35 लड़ाकू विमान बेचने के प्रस्ताव पर इजरायली पीएम नेतन्याहू की आपत्ति को सिरे से खारिज कर दिया है।
ट्रंप ने तुर्किये को एक शानदार सहयोगी बताते हुए कहा कि अमेरिका क्या बेचेगा, यह फैसला कोई दूसरा नेता नहीं करेगा।
नेतन्याहू ने चेतावनी दी थी कि तुर्किये को ये विमान देने से मध्य पूर्व का सैन्य संतुलन बिगड़ जाएगा, लेकिन ट्रंप ने प्रतिबंध हटाने के संकेत दिए हैं।