
शिमला में स्वाइन फ्लू के बढ़ते खतरे के बीच वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में भारी उछाल आया है।
आईजीएमसी अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।
डॉक्टरों ने खांसी, जुकाम और तेज बुखार वाले मरीजों को तुरंत जांच कराने और भीड़भाड़ वाली जगहों से बचने की सलाह दी है।